दो ट्रक में टक्कर, एक चालक जख्मी

Published at :05 Nov 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दो ट्रक में टक्कर, एक चालक जख्मी

दो ट्रक में टक्कर, एक चालक जख्मी(फोटो नंबर-26) परिचय- अस्पताल में इलाजरत चालक औरंगाबाद (ग्रामीण) राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर फारम के समीप दो ट्रक आमने-सामने टकराया गया. इस घटना में एक ट्रक का चालक लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया […]

विज्ञापन

दो ट्रक में टक्कर, एक चालक जख्मी(फोटो नंबर-26) परिचय- अस्पताल में इलाजरत चालक औरंगाबाद (ग्रामीण) राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर फारम के समीप दो ट्रक आमने-सामने टकराया गया. इस घटना में एक ट्रक का चालक लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बतायी है. चालक राजस्थान राज्य के अलवर का रहनेवाला बताया जाता है. लोगों ने चालक के ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी है. घायल ने बताया कि वह गया की ओर जा रहा था, इसी क्रम में सामने से आ रहा ट्रक ने टक्कर मार दिया. इधर घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल चालक का फर्द बयान लिया.मारपीट में महिला जख्मीऔरंगाबाद (ग्रामीण) सिमरा थाना क्षेत्र के परसावा गांव में मारपीट की घटना घटी. इसमें घायल बिंदा देवी को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल लाया.अस्पताल में इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी.मारपीट में दो जख्मीऔरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर के अलीनगर में मारपीट की घटना में शाहीद खां जख्मी हो गये. मारपीट की एक और घटना मदनपुर में हुई, इसमें मोहम्मद इरफान अंसारी घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन