पेंशनरों को नहीं मिल रहा उचित हक

पेंशनरों को नहीं मिल रहा उचित हक पेंशनरों ने बैठक कर एकजुटता पर दिया बल (फोटो नंबर-8)कैप्शन- बैठक में शामिल पेंशनर समाज के सदस्य औरंगाबाद (नगर)बिहार पेंशनर समाज की जिला इकाई के सदस्यों की एक बैठक गुरुवार को शहर के क्लब रोड स्थित पेंशनर भवन मेें हुई. इसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने […]
पेंशनरों को नहीं मिल रहा उचित हक पेंशनरों ने बैठक कर एकजुटता पर दिया बल (फोटो नंबर-8)कैप्शन- बैठक में शामिल पेंशनर समाज के सदस्य औरंगाबाद (नगर)बिहार पेंशनर समाज की जिला इकाई के सदस्यों की एक बैठक गुरुवार को शहर के क्लब रोड स्थित पेंशनर भवन मेें हुई. इसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंशनरों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है, इसके लिये समाज के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा. जबतक समाज के लोग एकजुट नही होंगे तब तक समाज मजबूत नहीं बन पायेगा. पेंशनरों ने प्रवरण वेतनमान, प्रथम व द्वितीय कालबद्ध प्रोन्नति पर भी विचार कर कई निर्णय लिये. पेंशनरों ने कहा कि जो सम्मान व हक मिलना चाहिए, वह पेंशनरों को नहीं मिल रहा है. इससे कार्य कराने में काफी परेशानी होती है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिला जायेगा और इस कार्य के लिए उन्हें अवगत कराया जायेगा. पेंशनरों ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जतायी. कहा कि यथासंभव शिक्षा से संबंधित समस्या को दूर कराने के लिए भरपूर प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर सुंदरदेव सिंह, त्रिवेणी पांडेय, सूखदेव सिंह, रामध्यान सिंह, भगवान सिंह, अवधेश सिंह, योगेंद्र सिंह ने अपने- अपने विचार रखे. इस मौके पर धर्मजीत सिंह, शशिभूषण सिंह, गोवर्धन यासदव, उपेंद्र पाठक, मणि पांडेय, कृष्णदेव नारायण सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










