रोड पर बह रहा नाली का पानी

रोड पर बह रहा नाली का पानी देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के अमझर गांव से पुरब तरबाना में डिंडिर रोड पर नाली का पानी बहने से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये स्थिति कई माह पहले से है, लेकिन न तो इस ओर अमझर पंचायत के मुखिया का […]
रोड पर बह रहा नाली का पानी देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के अमझर गांव से पुरब तरबाना में डिंडिर रोड पर नाली का पानी बहने से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये स्थिति कई माह पहले से है, लेकिन न तो इस ओर अमझर पंचायत के मुखिया का ध्यान है न तो किसी प्रशासन का. लोगों का कहना है कि ये स्थिति अमझर गांव में कुछ ग्रामीणों की ही लापरवाही से है, जो नाली का पानी खेत में न बहाकर सीधे सड़क पर बहा रहे हैं. अगर प्रशासन की थोड़ी सी पहल होती तो शायद ऐसी स्थिति से लोगों को निजात मिल जाता.लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










