चंदा नहीं देने पर ट्रक चालक के साथ की मारपीट
औरंगाबाद (नगर) : चंदा नहीं देने पर सलुपुरा गांव के समीप युवकों द्वारा ट्रक चालक काली पासवान की पिटाई की गयी. इससे चालक जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया. इस दौरान नगर थाना के दारोगा के सामने बयान दिया कि जोगिया से ईंट लेकर गोह जा रहे थे, जैसे ही […]
औरंगाबाद (नगर) : चंदा नहीं देने पर सलुपुरा गांव के समीप युवकों द्वारा ट्रक चालक काली पासवान की पिटाई की गयी. इससे चालक जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया.
इस दौरान नगर थाना के दारोगा के सामने बयान दिया कि जोगिया से ईंट लेकर गोह जा रहे थे, जैसे ही सलुपुरा गांव के समीप पहुंचे कि 10-12 युवक सड़क पर ऑटो लगा कर जाम किये हुए थे. जब अपना ट्रक रोका तो उक्त युवकों ने लक्ष्मी पूजा के नाम पर 551 रुपया चंदा मांगा नहीं देने पर गाड़ी पर पथराव किया. साथ ही मेरे साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










