तीन की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रावल बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी पवन गिरि, हरिद्वार गिरि, उग्रसेन गिरि, अलखदेव गिरि, बैकुंठ गिरि, शैलेश गिरि, अजीत गिरि को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रावल बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जख्मी पवन गिरि, हरिद्वार गिरि, उग्रसेन गिरि, अलखदेव गिरि, बैकुंठ गिरि, शैलेश गिरि, अजीत गिरि को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यह घटना गुरुवार की सुबह की है. जख्मी बैकुंठ गिरि ने बताया कि साढ़े तीन कट्ठा जमीन विवाद को लेकर गांव के ही हरिहर गिरि, अलखदेव गिरि, उग्रसेन गिरि, पवन गिरि ने घर में घुस कर मारपीट की है.

जमीन संबंधित विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है. इधर, जख्मी पवन गिरी का कहना है कि बैकुंठ गिरि, शैलेश गिरि, अजीत गिरि ने बेवजह मारपीट की है. नगर थाना पुलिस ने सभी जख्मियों का फर्द बयान लिया है. पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद पूर्व से चला रहा है. इधर, जख्मियों को देखने से पता चलता है कि मारपीट की घटना में लाठी डंडे का उपयोग किया गयाहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन