महदुआ में किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी

Published at :04 Nov 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
महदुआ में किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी

महदुआ में किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकीविरोध करने पर आरोपित ने दी परिवार की हत्या करने की दी धमकी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)नवीनगर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के एक युवक ने महदुआ की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर घटना की प्राथमिकी महिला थाने में बुधवार को दर्ज करायी गयी, जिसमे बसडीहा […]

विज्ञापन

महदुआ में किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकीविरोध करने पर आरोपित ने दी परिवार की हत्या करने की दी धमकी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)नवीनगर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के एक युवक ने महदुआ की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर घटना की प्राथमिकी महिला थाने में बुधवार को दर्ज करायी गयी, जिसमे बसडीहा के गंगा सिंह को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि 18 अक्तूबर को किशोरी शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी. इस दौरान बसडीहा का गंगा सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर युवक ने किशोरी को धमकी दी कि मैं तुमसे शादी भी करूंगा. यदि इसके बाद भी विरोध किया, तो वह उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा. इसके बाद भी युवक ने किशोरी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो युवक इनकार कर गया और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष शंकुतला कुमारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया है. वहीं, आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन