बाइक सवार अपराधियों ने छीने एक लाख 32 हजार

बाइक सवार अपराधियों ने छीने एक लाख 32 हजार प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद शहर में बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को एक व्यक्ति से एक लाख 32 हजार रुपये छीन कर ले भागे. रिसियप थाना क्षेत्र के गम्हारी निवासी नथुनी मिस्त्री के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में कहा गया […]
बाइक सवार अपराधियों ने छीने एक लाख 32 हजार प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद शहर में बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को एक व्यक्ति से एक लाख 32 हजार रुपये छीन कर ले भागे. रिसियप थाना क्षेत्र के गम्हारी निवासी नथुनी मिस्त्री के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन नवंबर को साढ़े तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख 32 हजार रुपये निकाल कर वह बाइक से अपने घर जा रहे थे. पुरानी जीटी रोड पर गेट स्कूल के सामने पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपयों से भरे बैग को झपटा मार छीन लिया. इधर, नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










