मतगणना का दिया गया प्रशक्षिण

Published at :04 Nov 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना का दिया गया प्रशक्षिण

मतगणना का दिया गया प्रशिक्षण(फोटो नंबर-18)कैप्शन- कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते नोडल पदाधिकारी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)आगामी आठ नवंबर को होनेवाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को शहर के गेट स्कूल में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सुपरवाइजरों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया. उन्हें फॉर्म 17-सी में रिजल्ट परिणाम को अंकित करने के बारे में जानकारी […]

विज्ञापन

मतगणना का दिया गया प्रशिक्षण(फोटो नंबर-18)कैप्शन- कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते नोडल पदाधिकारी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)आगामी आठ नवंबर को होनेवाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को शहर के गेट स्कूल में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सुपरवाइजरों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया. उन्हें फॉर्म 17-सी में रिजल्ट परिणाम को अंकित करने के बारे में जानकारी दी गयी. कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता विनोद कुमार पंकज ने बताया कि इवीएम से मतों के गिनती करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. सात नवंबर को भी मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल व अपर निर्वाची पदाधिकारी सरफराज नवाज सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन