लाभान्वित हो रहे किसान
– सहकारिता के क्षेत्र में किये गये कार्यो पर परिचर्चा, डीएम ने कहा – जिला सेंट्रल को–ऑपरेटिव बैंक की हुई आमसभा – डीएम ने बतायी सहकारिता में और काम करने की जरूरत औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को जिला सेंट्रल को–ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा बैंक परिसर में आयोजित की गयी. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा […]
– सहकारिता के क्षेत्र में किये गये कार्यो पर परिचर्चा, डीएम ने कहा
– जिला सेंट्रल को–ऑपरेटिव बैंक की हुई आमसभा
– डीएम ने बतायी सहकारिता में और काम करने की जरूरत
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को जिला सेंट्रल को–ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा बैंक परिसर में आयोजित की गयी. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा व सेंट्रल को–ऑपरेटिव के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया. आमसभा में पूरे वर्ष सहकारिता के क्षेत्र में किये गये कार्यो पर चर्चा की गयी.
जिलाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में किसानों के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलायी है. इससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं. सहकारिता के क्षेत्र में कुछ और करने की जरूरत है, ताकि पूरे प्रदेश में यह जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर सके. सहकारिता विभाग आप सभी लोगों की सहभागिता से चलती है. सहकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, ताकि किसानों को इसका लाभ सही समय पर मिल सके.
अध्यक्ष श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक में कर्मचारियों की कमी व सीमित संसाधनों के बावजूद भी अब तक 50076 किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया है. वर्ष 2012-13 में 25 करोड़ के ऋण वितरित किये गये हैं. खरीफ 2013 में आठ करोड़ 55 लाख के ऋण वितरित किये गये. सभी पैक्सों को बैंक के व्यावसायिक पार्टनर के रूप में विकसित करना, खाते से कार्ड के माध्यम से निकासी व अन्य सुविधा पैक्सों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है.
आमसभा में उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगनारायण सिंह, महेंद्र सिंह, डायेरक्टर डॉ श्रवण कुमार, राजीव कुमार विद्यार्थी, जिपं अध्यक्ष रंजु देवी, एसडीओ राजीव रोशन, वरीय उप समाहर्ता वकील प्रसाद, विजय प्रसाद, जिला पार्षद इंदू देवी, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, नेफेड के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, फेडरेशन अध्यक्ष विजय शाही आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










