लोकल ट्रक चलाने के लिए दिया परिचयपत्र
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की एक बैठक जसोइया मोड़ स्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर सिंह के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में जिले में चलने वाले ट्रक मालिकों को लोकल ट्रक चलाने के लिए परिचय पत्र निर्गत किया गया. साथ ही ट्रक के शीशा पर चिपकाने के लिए टोकन दिया […]
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की एक बैठक जसोइया मोड़ स्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर सिंह के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में जिले में चलने वाले ट्रक मालिकों को लोकल ट्रक चलाने के लिए परिचय पत्र निर्गत किया गया. साथ ही ट्रक के शीशा पर चिपकाने के लिए टोकन दिया गया.
ताकि, बाहर का ट्रक जिले में नहीं चल सके. बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस नियम को लागू हो जाने से हम सभी काफी मजबूत होंगे. जिले में ट्रक चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी.
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में जो भी नयी–नयी कंपनियां आ रही हैं, उनके अधिकारियों से मिल कर अपना–अपना ट्रक चलाने के लिए बात रखेंगे. साथ ही जो भी कुछ तय करना होगा, वह एसोसिएशन के माध्यम से तय होगा. बैठक में उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संयोजक अशोक कुमार सिंह, सदस्य रामपूजन सिंह, यमुना सिंह, आदित्य कुमार सिंह उर्फ टिंकू ,फिरोज हैदर, बम सिंह अनिल सिंह, राम किशोर सिंह, पप्पू खां सहित सभी ट्रक मालिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










