बाल-बाल बचे छात्र संघ अध्यक्ष
भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह के बेटे हैं सिन्हा कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष शशि औरंगाबाद कार्यालय : पटना के गांधी मैदान में भाजपा के हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट की घटना में भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र व सिन्हा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष शशि कुमार सिंह बाल-बाल बच गये. […]
भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह के बेटे हैं सिन्हा कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष शशि
औरंगाबाद कार्यालय : पटना के गांधी मैदान में भाजपा के हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट की घटना में भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र व सिन्हा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष शशि कुमार सिंह बाल-बाल बच गये.
लेकिन इनके साथी सुनील सिंह को चोटें आईं. इनके अलावे भाजपा के ओबरा युवा अध्यक्ष कुंदन सिंह, नगीना सिंह मजरेठी, प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह कमात, एबीवीपी के सदस्य राहुल कुमार, अमित कुमार सत्येंद्र नगर, लल्लू सिंह, पंकज ये सभी भी सुरक्षित रहे.
औरंगाबाद लौटने के बाद उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि जब वे गांधी मैदान में औरंगाबाद से गये हजारों समर्थकों के साथ खड़े थे, तो उनसे पांच फिट की दूरी पर एक बम ब्लास्ट किया. इस धमाके से उनके सहित औरंगाबाद के ही गौरा गांव के विश्वनाथ सिंह और कई लोग भी बाल-बाल बच गये. बावजूद इसके उनका और समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










