‘काम नहीं करनेवाले होंगे दंडित’
जिले के नये पुलिस अधीक्षक ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को नये पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने पहली बार पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की. इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त की. इसके बाद थानावार लंबित कांडों की समीक्षा गंभीरता पूर्वक […]
जिले के नये पुलिस अधीक्षक ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा
औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को नये पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने पहली बार पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की. इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त की. इसके बाद थानावार लंबित कांडों की समीक्षा गंभीरता पूर्वक की.
बैठक के दौरान नये एसपी श्री शर्मा ने थानाध्यक्षों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी और जो लोग अच्छे कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. सरकार काम करने के लिए पैसा देती है न की आराम करने के लिए. एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस–पब्लिक में जो दूरियां बनी हुई हैं, उसे दूर करते हुए टीम वर्क से काम करें.
सफलता अवश्य मिलेगी. साथ ही नक्सलियों के विरुद्ध लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान करें. ताकि नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरा जा सके. नक्सलियों द्वारा 24 अक्तूबर को किये गये बिहार बंद की घोषणा के बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
कहा कि बंदी को लेकर पुलिस पदाधिकारी चौकस रहें. साथ ही क्षेत्र में गश्ती करें. जो अपराधी न्यायालय से फरार चल रहे हैं, उन्हें अभियान चला कर गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें. पुलिस का कर्तव्य लोगों का सेवा करना है. बैठक के बाद एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पूरे जिले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ जवान के साथ बिहार पुलिस को लगाया गया है. इन लोगों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण, सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव, दाउदनगर एसडीपीओ अनवर जावेद, नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर राजकुमार पासवान, नवीनगर इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार, दाउदनगर इंस्पेक्टर परशुराम राम सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










