विषपान से पति-पत्नी की मौत

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : देव थाना क्षेत्र के केसउर गांव में 28 वर्षीय कृष्णा सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गयी है. पुलिस इस घटना में विषपान से मौत होने की बात कह रही है. पति–पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. सदर अस्पताल मे चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी ने भी मौत […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : देव थाना क्षेत्र के केसउर गांव में 28 वर्षीय कृष्णा सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गयी है. पुलिस इस घटना में विषपान से मौत होने की बात कह रही है. पतिपत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. सदर अस्पताल मे चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी ने भी मौत का कारण विषपान ही बताया है.

देव पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है. पोस्टमार्टम के पूर्व मुन्नी देवी के पिता मड़रिया गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह का भी पुलिस ने बयान लिया. लेकिन, वे भी मौत के कारण स्पष्ट नहीं कर पाये. केसउर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पतिपत्नी नवरात्र में उपवास थे. इसके बाद यह घटना कैसे घटी यह जानकारी नहीं है. लेकिन, देव पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है.

पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि दोनों पतिपत्नी की मौत के पहले कृष्णा सिंह की मां के भी विषपान करने से संबंधित जानकारी मिली है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन