‘सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं कांग्रेसी’
औरंगाबाद कार्यालय : कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा द्वारा डीजल अनुदान की राशि लौटाये जाने की जो बात समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है, इस पर जदयू ने उनके बयान को हास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का जमीन से जब पांव उखड़ने लगा है, तो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अखबार का सहारा […]
औरंगाबाद कार्यालय : कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा द्वारा डीजल अनुदान की राशि लौटाये जाने की जो बात समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है, इस पर जदयू ने उनके बयान को हास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का जमीन से जब पांव उखड़ने लगा है, तो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अखबार का सहारा लेने लगे हैं.
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह व खुदवां गांव के किसान व जदयू नेता विनय शर्मा ने कहा है कि अरविंद शर्मा ने जो डीजल अनुदान की राशि लौटाने की बात कही है, तो उन्हें यह पूरी तरह जानकारी होगी कि डीजल अनुदान की राशि तभी किसी किसान को मिलता है, जब वह अपने जमीन का मालगुजारी रसीद, अनुदान के लिए आवेदन, पेट्रोल पंप से खरीदे गये डीजल की रसीद व अपनी तसवीर सहित अन्य कागजात जमा करते हैं.
बिना कागजात जमा किये डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलती. हम दोनों भी किसान हैं, लेकिन हम जानते थे कि यह राशि सुखाड़ क्षेत्र का है, तो आवेदन नहीं दिया और वे नहरी क्षेत्र के होते हुए भी आवेदन दिये. लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए डीजल अनुदान की राशि को लौटाने का नाटक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










