विक्टोरिया टेंपल में दिखेंगी मां

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : शहर के जसोइया मोड़ के समीप मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बनाये गये पंडाल में कोलकता के विक्टोरिया टेंपल की झलक दिखेगी. इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसे श्रद्धालु शुक्रवार के दिन सप्तमी से ही देख सकेंगे. यह पंडाल विक्टोरिया टेंपल का ही प्रतिरूप है, जिसे हु–ब–हू बनाने की […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : शहर के जसोइया मोड़ के समीप मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बनाये गये पंडाल में कोलकता के विक्टोरिया टेंपल की झलक दिखेगी. इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

इसे श्रद्धालु शुक्रवार के दिन सप्तमी से ही देख सकेंगे. यह पंडाल विक्टोरिया टेंपल का ही प्रतिरूप है, जिसे हुहू बनाने की कोशिश कारीगरों द्वारा की गयी है. इस पूजा समिति द्वारा वर्ष 2001 से ही लगातार पूजा की जा रही है. इस साल पिछले सालों की तुलना में पूजन समारोह को भव्यता प्रदान करने की कोशिश की गयी है. माता के इस पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगर उस्मान मियां कर रहे हैं.

मुसलिम संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उस्मान मियां पिछले कई सालों से हिंदुओं के पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश दे रहे हैं, जो कि एक मिसाल है. इस पंडाल के निर्माण में लगभग दो लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इसके अलावा लाइट मूर्ति की सजावट पर लगभग दो लाख रुपये और खर्च किये जायेंगे.

समिति द्वारा इस साल पूजा में चार लाख रुपये खर्च किये जाने का अनुमान लगाया गया है. पंडाल के अंदर का दृश्य भी काफी आकर्षक बनाया गया है. पंडाल के अंदर ग्रामीण परिवेश के साथसाथ बिहार की संस्कृति को दर्शाया गया है. माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा. इसके लिए लगभग 30 की संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहेंगे.

अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि महिला पुरुष श्रद्धालुओं को कष्ट हो इसलिए अलगअलग मार्ग बनाये गये हैं. पंडाल से लेकर ब्लॉक मोड़ तक सड़क को सजाया गया है और लाइट की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन