विधि संघ भवन में चोरों का धावा

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधि संघ में शनिवार की रात्रि चोरों ने जम कर उत्पात मचाया. विधि संघ के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा के अनुसार, विधि संघ भवन में लगे बिजली वायरिंग तार को चोरों द्वारा तार को काट लिया गया. साथ ही पंखा खोलने का प्रयास किया गया. लेकिन, चोर अपने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधि संघ में शनिवार की रात्रि चोरों ने जम कर उत्पात मचाया. विधि संघ के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा के अनुसार, विधि संघ भवन में लगे बिजली वायरिंग तार को चोरों द्वारा तार को काट लिया गया. साथ ही पंखा खोलने का प्रयास किया गया. लेकिन, चोर अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सके और पंखा खोलने में असफल साबित हुए. इसके बाद बिजली तार को लेकर चलते बने.

अध्यक्ष ने बताया कि चोरों द्वारा अलमारी तोड़ने का भी प्रयास किया गया. लेकिन, नहीं टूट पाया. घटना की सूचना रविवार को नगर थाना पुलिस को दे दी गयी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना दारोगा प्रभात कुमार सिंह, दीनबंधु झा विधि संघ भवन पहुंचे और घटना की छानबीन की.

इस दौरान अधिवक्ता अजय सिंह, रंजन दूबे, जगनारायण सिंह, इरशाद आलम, मयंक मनोहर ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है. घटना कैसे घटी इसे हमलोग अपने स्तर से भी पता कर रहे हैं. गौरतलब है कि विधि संघ भवन में सुरक्षा के उद्देश्य से एक रात्रि प्रहरी भी रहता है, साथ ही न्यायालय परिसर में पुलिस रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन