बेलगाम हुए ऑटो चालक

Updated:
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से यातायात व्यवस्था चरमरायी औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद में स्कूली छात्राओं को आबरू बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदने की घटना आठ माह के भीतर दूसरी बार हुई है. बुधवार की घटना के पहले जो घटना घटी थी, वह भी इस घटना से मिलती–जुलती थी. अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से खाली […]

विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से यातायात व्यवस्था चरमरायी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद में स्कूली छात्राओं को आबरू बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदने की घटना आठ माह के भीतर दूसरी बार हुई है. बुधवार की घटना के पहले जो घटना घटी थी, वह भी इस घटना से मिलतीजुलती थी.

अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से खाली लौट रहे ऑटो पर भरथौली शरीफ के समीप इंटर की छात्रा सवार हुई. उसे औरंगाबाद आना था, लेकिन ऑटो चालक डेहरी की तरफ ले जाने लगा था.

छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी थी. वह कई दिन अस्पताल में जीवन मौत से जूझती रही. जब इस घटना का छात्रा संगठन आम जनता ने विरोध किया, तो प्रशासन ने ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड जारी किये, रूट नंबर उनके वाहन पर लिखे गये.

वाहनों में टेप बजाने पर रोक लगायी गयी. लेकिन, यह सब कुछ दिन तक लागू रहे, फिर ऑटो चालकों पर से प्रशासन का नियंत्रण हट गया और टेंपो चालकों की मनमानी चालू हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन