याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : नरेंद्र मोदी फैंस एसोसिएशन के जिला कार्यालय महाराजगंज रोड स्थित गौरव मार्केट के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 97वीं जयंती पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय की अध्यक्षता में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया. श्री पांडेय ने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : नरेंद्र मोदी फैंस एसोसिएशन के जिला कार्यालय महाराजगंज रोड स्थित गौरव मार्केट के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 97वीं जयंती पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय की अध्यक्षता में मनायी गयी.

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर दीप प्रज्वलित कर किया गया. श्री पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय द्वारा राष्ट्र के लिए किये गये कार्य भाजपा के उत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

पार्टी के कार्यकर्ताओं को इनके सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है. जयंती कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मानवाधिकार मंच के प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि श्री उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत एकात्म मानववाद जो भाजपा का मूल सिद्धांत है, उसे आत्मसात करने की जरूरत है.

जिन कार्यकर्ताओं में इस दर्शन को समझने जानने की शक्ति नहीं है, वे भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हो सकते. इस दौरान कृष्ण वल्लभ कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, सिनेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, अनिल गुप्ता,वीरेंद्र सिंह, धर्मेद्र शर्मा, कवि सिंह, दीनानाथ शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्रीनिवास मिश्र, अभिषेक कुमार सिंह, गौरव अकेला, राजकुमार सिंह, दिलीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

भाजपा ने मनायी जयंती

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया. इस अवसर पर उपस्थित संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने श्री उपाध्याय के विचारों से अवगत कराया.

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अशोक सिंह, अनिल सिंह, पूनम देवी, लालमोहन यादव, संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन