छात्रों के लिए आंदोलन करेगा एनएसयूआइ
औरंगाबाद (नगर) : छात्र संगठन एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष का पद छोड़ कर आशुतोष कुमार ने कांग्रेस पार्टी समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआइ में शामिल हो गये हैं. इसके साथ ही अन्य छात्र संगठनों से भी अलग हुए छात्रों ने एनएसयूआइ ज्वाइन किया. बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के […]
औरंगाबाद (नगर) : छात्र संगठन एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष का पद छोड़ कर आशुतोष कुमार ने कांग्रेस पार्टी समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआइ में शामिल हो गये हैं. इसके साथ ही अन्य छात्र संगठनों से भी अलग हुए छात्रों ने एनएसयूआइ ज्वाइन किया.
बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के अंदरूनी कारणों से संगठन को छोड़ कर एनएसयूआइ में शामिल हुआ हूं. हमें संगठन में लाने में कांग्रेस वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. अब एनएसयूआइ संगठन छात्रों की समस्या को लेकर आंदोलन करेगा.
साथ ही साथ सांप्रदायिक ताकत को बढ़ावा देने वाले संगठन के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगा. मैं अपने संगठन में काफी घुटन महसूस कर रहा था. इसके कारण संगठन को छोड़ दिया. छात्र संघ जदयू के उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि छात्र जदयू का संगठन अध्यक्ष के पॉकेट में चल रहा था.
बिना सूचना के हमें निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण एनएसयूआइ में जुड़ा हूं. अभाविप छात्र नेता गौरव कुमार ने कहा कि मेरे संगठन में जात–पात को बढ़ावा दी जाती है. इसके कारण संगठन को छोड़ने का फैसला लिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एनएसयूआइ का कांग्रेस हमेशा समर्थन करेगी. छात्रों से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी उसे हमलोग पूरा करेंगे. केरल के राज्यपाल निखिल कुमार की पहल पर सैकड़ों छात्र नेताओं को एनएसयूआइ में जोड़ने की पहल की जा रही है.
प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सचिन कुमार प्रिंस, शाबिर अंसारी, मो सफुद्दीन, छात्र नेता धर्मेद्र कुमार, मो मजहर सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










