सुखाड़ घोषित करने की मांग
मदनपुर : भारतीय किसान सभा मदनपुर अंचल द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया व एक 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर को सौंपा गया. बैठक में राम सूचित यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल सचिव मदनपुर द्वारा आयोजित की गयी. इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में अशोक […]
मदनपुर : भारतीय किसान सभा मदनपुर अंचल द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया व एक 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर को सौंपा गया. बैठक में राम सूचित यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल सचिव मदनपुर द्वारा आयोजित की गयी.
इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में अशोक मेहता, नागेश्वर यादव, जयपाल मेहता, उदय यादव, सरयू राम व गया यादव ने भाग लिया. नेताओं ने मदनपुर को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, सभी तरह के ऋण व मालगुजारी माफ करने, उतर कोयल नहर परियोजना को शीघ्र पूरा कराने, भ्रष्टाचार एवं महंगाई पर रोक लगाने, भूमि सुधार कानून को लागू करने, डी बंदोपध्याय कमीशन रिपोर्ट को लागू करने, फसल बीमा लागू करने, किसानों को कृषि हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के साथ–साथ काम नहीं मिलने वाले जॉब कार्डधारियों को आधा मजदूरी भुगतान करने का मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है.
नेताओं ने एक स्वर से अनावृष्टि की स्थिति को देखते हुए पूरे मदनपुर प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों को पर्याप्त सहायता दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










