औषधीय फसल को किया बरबाद

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : पिछली रात हसपुरा थाना अंतर्गत बिरहारा गांव में अज्ञात अपराधियों ने लाखों की लागत वाले ड्रिप सिंचाई संयंत्र को तोड़ कर पूरी तरह नष्ट कर दिया. वहां करीब पांच एकड़ भूमि पर लगाये गये औषधीय पौधों को अपराधियों ने बरबाद कर दिया. इस संबंध में किसान सर्वोदय सिंह ने स्थानीय थाने में […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : पिछली रात हसपुरा थाना अंतर्गत बिरहारा गांव में अज्ञात अपराधियों ने लाखों की लागत वाले ड्रिप सिंचाई संयंत्र को तोड़ कर पूरी तरह नष्ट कर दिया. वहां करीब पांच एकड़ भूमि पर लगाये गये औषधीय पौधों को अपराधियों ने बरबाद कर दिया.

इस संबंध में किसान सर्वोदय सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बिरहारा में सरकार के औषधीय और आधुनिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सर्वोदय सिंह के पांच एकड़ जमीन में औषधीय पौधा एलोवेरा के पौधे लगाये गये थे.

इसकी सिंचाई के लिए इजराइली तकनीक से विकसित ड्रिप सिंचाई संयंत्र लगाया गया था. प्राप्त सूचना के अनुसार, इसकी लागत मूल्य करीब चार लाख रुपये है. इसे सब्सिडी के तहत सरकार ने उपलब्ध कराये थे. एलोवेरा लगाये जाने के समय से ही असामाजिक तत्व वहां हरकत कर रहे थे.

लेकिन, पिछली रात उन्होंने पूरे संयंत्र को ही तोड़कर छोटेछोटे टुकड़े कर दिये.जमीन के मालिक सर्वोदय सिंह ने बताया कि इस योजना के फलीभूत होने से इलाके में औषधीय खेती बड़े पैमाने पर शुरू होती. इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ जाती. वह यहीं पर एलोवेरा से तेल निकालने की मशीन लगाने की योजना बना रहे थे.

सब कुछ ठीकठाक रहने पर यह करीब 50 लोगों को सालोभर का रोजगार मिल जाता, लेकिन अपराधियों ने सब कुछ बरबाद कर दिया. घटना पर इलाके के लोगों ने दुख प्रकट किया है. वहीं थाना प्रभारी दिलीप कुमार मांझी ने कहा कि यह एक आपराधिक घटना है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं. अपराधियों की शिनाख्त होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन