हड़ताल पर गये बिजली कर्मचारी
औरंगाबाद (सदर) : बिजली कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज के विरोध में औरंगाबाद बिजली विभाग के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये विद्युतकर्मियों ने बताया कि जब तक बिहार पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी संजय अग्रवाल को नहीं हटाया जायेगा तब तक यह हड़ताल […]
औरंगाबाद (सदर) : बिजली कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज के विरोध में औरंगाबाद बिजली विभाग के कर्मियों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया.
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये विद्युतकर्मियों ने बताया कि जब तक बिहार पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी संजय अग्रवाल को नहीं हटाया जायेगा तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मियों पर लाठी चार्ज की घटना बेहद निंदनीय है. इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये वह कम होगी. विद्युतकर्मियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार हमारी इस मांग को पूरा नहीं करती है तो पूरे बिहार में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जायेगी.
विद्युतकर्मियों ने कहा कि यह हड़ताल राज्य स्तर पर जारी है. इस दौरान धरने में विद्युतकर्मी चंदन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, मो नेजामुद्दीन, फकरूद्दीन, रंजीत कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










