राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : भारत स्काउट्स एंड गाइड के 10 बच्चों ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. इन सभी बच्चों को 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया. इस संबंध में राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : भारत स्काउट्स एंड गाइड के 10 बच्चों ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. इन सभी बच्चों को 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पुरस्कार प्रमाणपत्र दिया.

इस संबंध में राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार स्काउट्स एंड गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया जाता है. श्री कुमार ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके ये सभी स्काउट्स एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित रैली हरियाणा के गदपुरी नेशनल यूथ कॉम्पलेक्स में शामिल होंगे.

यह कार्यक्रम 10 अक्तूबर तक आयोजित है. उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त कर चुके सभी स्काउट्स एंड गाइड को जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन