रंजू की रणनीति ने दिखाया कमाल
– केशवकुमारसिंह – जिला पर्षद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का चुनाव संपन्न औरंगाबाद : जिला परिषद में जब अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी के विरुद्ध 16 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, तो उस वक्त लगा था कि अब दोनों की कुरसी चली जायेगी. अविश्वास प्रस्ताव पर बुलायी गयी बैठक में हुआ […]
– केशवकुमारसिंह –
जिला पर्षद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का चुनाव संपन्न
औरंगाबाद : जिला परिषद में जब अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी के विरुद्ध 16 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, तो उस वक्त लगा था कि अब दोनों की कुरसी चली जायेगी. अविश्वास प्रस्ताव पर बुलायी गयी बैठक में हुआ भी यही.
दोनों को कुरसी गंवानी पड़ी. लेकिन, जब निर्वाचन पर तिथि निर्धारित की गयी, तो कुरसियां बचाने के लिए जिला पार्षद सदस्य इंदू देवी, अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी ने एक साथ भूमिका निभायी. विपक्षी खेमे के पार्षदों पर कुछ इस तरह का जादू चलाया कि चार पार्षद टूट कर उनके पक्ष में आ गये.
इस कारण दोनों की कुरसियां बच गयीं. बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि इंदू देवी मुख्य भूमिका नहीं निभातीं, तो जीतना संभव नहीं था. जीत के बाद जैसे ही जिप अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी निकलीं, तो इंदू देवी को मां कहते हुए जीत में उनकी मुख्य भूमिका बतायी.
विकास की जीत : अध्यक्ष
चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है. सभी पार्षदों की जीत है, क्योंकि मैंने सभी को एक साथ लेकर चलने काम किया था. विकास की लकीर खींची थी. कुछ पार्षदों ने षडयंत्र के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाया. अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद मैंने दावा किया था कि कुरसी बचेगी और बच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










