हत्या का आरोपित शेरा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर निवासी अजय पासवान की हत्या के मुख्य आरोपित शेरा यादव को नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर शहर के अदरी नदी स्थित श्मशान घाट से की […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर निवासी अजय पासवान की हत्या के मुख्य आरोपित शेरा यादव को नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर शहर के अदरी नदी स्थित श्मशान घाट से की गयी है.

गिरफ्तार शेरा यादव ने बोलेरो चालक अजय पासवान की हत्या गोली मार कर कर दी थी. इस घटना के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें शेरा यादव, बूटा पासवान कईल मियां को आरोपित बनाया गया था. घटना के विरोध में शहरवासियों ने तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष के विरुद्ध रमेश चौक पर सड़क जाम की थी.

इसके बाद स्थानीय नगर थानाध्यक्ष राज कुमार पासवान को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया था. पुलिस भय के कारण बूटा पासवान कईल मियां ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.

इसी क्रम में दोनों आरोपितों ने बताया कि शेरा यादव ने गोली मारी थी. पुलिस शेरा यादव को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अजय हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलवायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन