पत्थर लदे तीन डंपर जब्त
औरंगाबाद कार्यालय : वन विभाग की टीम व मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पोइवां गांव से पत्थर लदे तीन डंपर को जब्त किया है. ये तीनों डंपर गांव के ही एसबीआइ के पास खड़े थे. ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना के आधार पर वन विभाग के रेंजर […]
औरंगाबाद कार्यालय : वन विभाग की टीम व मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पोइवां गांव से पत्थर लदे तीन डंपर को जब्त किया है. ये तीनों डंपर गांव के ही एसबीआइ के पास खड़े थे. ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर इसकी सूचना वन विभाग को दी.
सूचना के आधार पर वन विभाग के रेंजर उपेंद्र कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार, राजीव रंजन के साथ पोइवां गांव पहुंचे और पत्थर से लदे तीनों डंपर को जब्त कर लिया. वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि इस पर लदे पत्थर अवैध रूप से लाया गया है. यह गंभीर मामला है. डंपर को जब्त कर लिया गया है और इसके मालिक पर अवैध उत्खनन के तहत पत्थर तस्करी करने के आरोप में कार्रवाई की जायेगी.
इन्होंने शंका जाहिर किया कि यह पत्थर करवंदिया (सासाराम) से लाया गया होगा, लेकिन इसकी जांच की जायेगी तो स्थिति और स्पष्ट हो जायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि पत्थर से लदा तीनों डंपर को इस गांव में पत्थर माफिया के द्वारा छिपा कर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










