छात्रों ने डीएसपी का पुतला फूंका
औरंगाबाद (नगर) : पटना में डीएसपी मनीष कुमार द्वारा एआइएसएफ से जुड़े छात्र की पिटाई करने के विरोध में संगठन के छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन कर डीएसपी का पुतला फूंका. प्रदर्शन का नेतृत्व एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने किया. छात्र रमेश चौक पहुंचे, जहां डीएसपी का पुतला दहन किया. इस दौरान छात्रों […]
औरंगाबाद (नगर) : पटना में डीएसपी मनीष कुमार द्वारा एआइएसएफ से जुड़े छात्र की पिटाई करने के विरोध में संगठन के छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन कर डीएसपी का पुतला फूंका. प्रदर्शन का नेतृत्व एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने किया. छात्र रमेश चौक पहुंचे, जहां डीएसपी का पुतला दहन किया.
इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पटना में एआइएसएफ के छात्र नेताओं पर डीएसपी द्वारा हमला कर पिटाई किया गया है, जबकि शांतिपूर्ण ढंग से छात्र वहां अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
छात्र नेताओं पर लाठी चार्ज कर पुलिसिया दमन की कार्रवाई की है. इसे एआइएसएफ के छात्र कभी बरदाश्त नहीं करेंगे. यदि सरकार द्वारा डीएसपी को नहीं हटाया जाता है, तो विवश होकर हमलोग उग्र आंदोलन करेंगे. नगर अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस हमेशा लोगों पर लाठियां बरसा रही है.
इससे लगता है कि बिहार में पुलिस की गुंडागर्दी चल रही हो. इस मौके पर फिरदोश मजहर, दीपक कुमार, राहुल कुमार, शशि कुमार, सुमित कुमार, विक्रम, डब्ल्यू, हिमांशु, पंकज, आकाश, नवनीत, परवीन, पुष्कर, मनीष, चितरंजन, सोनल, अविनाश, प्रिंस, विकास, दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










