मोबाइल दुकान में चोरी
औरंगाबाद (नगर) : रविवार रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के मदरसा मार्केट में स्थित मोबाइल महल दुकान का शटर उखाड़ कर इसमें रखे कीमती मोबाइल व नकद रुपये की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार मोहम्मद सलीम को सोमवार को हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर नगर थाने की […]
औरंगाबाद (नगर) : रविवार रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के मदरसा मार्केट में स्थित मोबाइल महल दुकान का शटर उखाड़ कर इसमें रखे कीमती मोबाइल व नकद रुपये की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार मोहम्मद सलीम को सोमवार को हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे.
उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर नगर थाने की पुलिस को दी. इसके बाद नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह, दारोगा युगेश्वर राम दल बल के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन की. देखते ही देखते दुकान पर दर्जनों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
लोगों का कहना था कि पुलिस कभी भी रात मे गश्ती करने के लिए मदरसा मार्केट में नहीं आती है. इसी का परिणाम है कि दुकान में चोरी हो गयी, जबकि इस मार्केट में सैकड़ों दुकान है. इधर, घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










