चोरों के भय से हो रहा रतजागा
नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के सभी गांवों में एक सप्ताह से अफवाहों से परेशान हैं. रोज शाम होते ही चोर हो चोर हो जैसी अफवाहों से गांव के लोग रात भर जगे–जगे रात बिता रहे हैं. कई गांवों में तो ग्रामीण टीम बना कर पहरेदारी शुरू कर दिये हैं. अभी तक टंडवा, नवीनगर, माली व […]
नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के सभी गांवों में एक सप्ताह से अफवाहों से परेशान हैं. रोज शाम होते ही चोर हो चोर हो जैसी अफवाहों से गांव के लोग रात भर जगे–जगे रात बिता रहे हैं. कई गांवों में तो ग्रामीण टीम बना कर पहरेदारी शुरू कर दिये हैं.
अभी तक टंडवा, नवीनगर, माली व खैरा थाना क्षेत्र के आधे से अधिक गांवों में चोरों को आने व उन्हें पकड़ने के लिए चोर हो का शोर सुनाई देने लगता है, लेकिन पूछने पर हर कोई यही कहता है कि बगल के गांव से चोर–चोर की आवाज सुन हमलोग भी चोर हो कि आवाज लगाने लगे.
कुछ लोगों की माने, तो चोरों की संख्या दर्जनों से लेकर सैकड़ों में बतायी जा रही है तथा शाम ढलते ही गांवों में आने की बात कहते हैं. कुछ लोग चोरों द्वारा वाहन का इस्तेमाल करने की भी बात कहते हैं. जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने चोर की आशंका पर फेरी कर चुड़ी बेचने वालों को पकड़ कर पिटाई की. बाद में फेरी वाले की पहचान होने पर छोड़ा गया.
वहीं नवीनगर स्टेशन से उतर कर अपने बहनोई के घर सिमरी भेद गांव जाने के क्रम में एक युवक को बुरी तरह पिटाई किया गया, जिसकी पहचान सिमरी भेद निवासी सत्येंद्र सिंह द्वारा किये जाने पर नवीनगर के एक निजी क्लिनिक में भरत करा कर इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










