अनियमितता पर बिफरे छात्रों ने किया प्रदर्शन
औरंगाबाद (नगर) : बारुण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसडीहा के छात्रों ने विद्यालय में अनियमितता को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान अरविंद कुमार, प्रमोद मिश्र, योगेंद्र सिंह, छोटू यादव, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, मुन्ना कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाने के […]
औरंगाबाद (नगर) : बारुण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसडीहा के छात्रों ने विद्यालय में अनियमितता को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया.
इस दौरान अरविंद कुमार, प्रमोद मिश्र, योगेंद्र सिंह, छोटू यादव, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, मुन्ना कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाने के लिए आते हैं और चले जाते हैं. यहां महीने में दो से तीन दिन ही मध्याह्न् भोजन बनता है.
अभी तक किसी भी छात्र को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गयी है. जब भी कोई बच्च शिकायत करता है तो उसे विद्यालय से बाहर कर देने की धमकी दी जाती है. इसकी शिकायत विभाग के पदाधिकारी से की गयी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रदर्शन के बाद छात्रों ने अपर समाहर्ता को ज्ञापन भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










