औरंगाबाद: सदर अस्पताल में सुबह 8 बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा, 8 डॉक्टरों की लगी ड्यूटी

Edited by Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS: औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS: औरंगाबाद : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है

ओपीडी में तैनात डॉक्टर

सुबह 8 से 2:बजे तक: डॉ उदय कुमार, डॉ. देवाश्री सिंह, डॉ. सुमित कुमार, डॉ सबिता कुमारी

दोपहर 2 से 9 बजे तक- डॉ यमुना पांडेय, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, 

रात 9 से सुबह 8: बजे तक- डॉ सुनील कुमार, डॉ खालिद अहमद

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन