नक्सलियों ने राजा बिगहा में की गोलीबारी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : प्रतिबंधित नक्सली संगठन के हथियारबंद दस्ते ने सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव में विजय यादव नामक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी की. उसे हत्या करने का धमकी भी दी गयी. हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सली भाग निकले. घटना मंगलवार की रात सात से आठ बजे के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : प्रतिबंधित नक्सली संगठन के हथियारबंद दस्ते ने सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव में विजय यादव नामक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी की. उसे हत्या करने का धमकी भी दी गयी.

हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सली भाग निकले. घटना मंगलवार की रात सात से आठ बजे के बीच की है. एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सली दस्ते ने रात में पहुंच कर विजय यादव के घर पर गोलीबारी की. उसके घर का दरवाजा बंद था. उसे खुलवाने के लिए नक्सली बाहर से धमकियां दे रहे थे.

इसकी जानकारी मिलते ही सलैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही नक्सली दस्ता भाग निकला. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सलैया थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें राम प्रवेश यादव सहित छह लोगों को आरोपित बनाया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन