‘बेटा ही अक्सर कर रहा मारपीट’

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर दर्जनों लोगों की फरियादें सुनीं. इस दौरान उन्होंने कई मामले का निबटारा किया. तमोरी गांव से आये देवशंकर राय ने चार माह से गायब अपने पुत्र के बारे में बताया और कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर दर्जनों लोगों की फरियादें सुनीं. इस दौरान उन्होंने कई मामले का निबटारा किया. तमोरी गांव से आये देवशंकर राय ने चार माह से गायब अपने पुत्र के बारे में बताया और कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला से आये मोहम्मद इसलाम ने बताया कि उनका लड़का अक्सर उनके साथ मारपीट करता है. खुदवां से पहुंचे मान सिंह ने कहा कि वरुण चौहान ने 71 हजार रुपया लिया था.

अब मांगने पर पैसा नहीं दे रहे हैं. फेसरा गांव से पहुंचे शत्रुघ्न शर्मा ने शिकायत किया कि उन्होंने बेटी की शादी माली थाना क्षेत्र के बैरवां गांव में किया था. ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है. इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. अब वे लोग मेरी नतिनी की भी हत्या करना चाहते हैं.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव से पहुंचे देवकुमार राम ने कहा कि उनकी नाली का पानी गांव के दबंग जाति के कुछ लोगों ने रोक दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर से पहुंचे कामेश्वर राम ने शिकायत किया कि ओझा बता कर उनके साथ मारपीट किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन