(फोटो नंबर-20,21)परिचय- गिरफ्तार जमीन क्रेता व बेचने वाली महिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 8:01 PM

विज्ञापन

पैसे की लालच में बनी विधवा फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करने वाली एक महिला के साथ तीन गिरफ्तारऔरंगाबाद (ग्रामीण)फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन को रजिस्ट्री करने के लिए पहुंची एक महिला व जमीन की खरीदारी करनेवाले तीन पुरुष को पुलिस ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय के समीप से गिरफ्तार किया है. जानकारी […]

विज्ञापन

पैसे की लालच में बनी विधवा फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करने वाली एक महिला के साथ तीन गिरफ्तारऔरंगाबाद (ग्रामीण)फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन को रजिस्ट्री करने के लिए पहुंची एक महिला व जमीन की खरीदारी करनेवाले तीन पुरुष को पुलिस ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय के समीप से गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि ओबरा की रहने वाली महिला कविता कुमारी उर्फ रूपाली ने झिकटिया निवासी विधवा महिला संध्या रानी बन कर पांच डिसमिल जमीन बेचने का सौदा चार लाख 25 हजार में निचलीडीह चरकांवा निवासी मोहम्मद शकील व मोहम्मद रजा से किया. इसका मुख्य भूमिका झिकटिया निवासी धु्रव कुमार ने निभायी. गुरुवार को जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए औरंगाबाद पहुंची. हालांकि इसकी सूचना पुलिस को मिल चुकी थी कि फर्जी तरीके से महिला ने जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए पहुंची है. महिला थानाध्यक्ष ने जाल बिछाया और महिला सहित जमीन की खरीदारी करने वाले व बीच में माध्यम बननेवाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले का मास्टर माइंड धु्रव कुमार है, जो पहले भी इस महिला से 17 डिसमिल जमीन दूसरे के हाथांे बेचवाने का काम किया है. महिला शादी शुदा है. लेकिन मांग की सिंदूर मिटा कर विधवा बन गयी और पैसे की लालच में जमीन की रजिस्ट्री कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन