धरनार्थियों ने मिले बीडीओ व थानाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 8:01 PM
रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय परिसर में दूसरे दिन भी किसान मजदूर मोरचा के बैनर तले किसानों का अनशन व धरना जारी है. भूख हड़ताल पर बैठे लड्डू खां ने बताया कि उत्तर कोयल नहर के छिटपुट कार्य पूर्ण कराने तथा नहर में पानी जब तक नहीं दिया जायेगा यह धरना व आमरण अनशन जारी रहेगा. अध्यक्षता […]
रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय परिसर में दूसरे दिन भी किसान मजदूर मोरचा के बैनर तले किसानों का अनशन व धरना जारी है. भूख हड़ताल पर बैठे लड्डू खां ने बताया कि उत्तर कोयल नहर के छिटपुट कार्य पूर्ण कराने तथा नहर में पानी जब तक नहीं दिया जायेगा यह धरना व आमरण अनशन जारी रहेगा. अध्यक्षता कर रहे बाल मुकुंद पाठक ने बताया कि गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश व थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह धरनार्थियों से मिलने पहुंचे. बीडीओ ने कहा कि आप लोगों द्वारा दी जा रही धरना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दिया है. वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार ही कार्रवाई होगी. धरने में डॉ शिवनंदन प्रसाद यादव, डॉ तुलसी यादव व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










