राजगीर युवा महोत्सव में चमके रंजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

लोक गाथा में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम व मान बढ़ाया औरंगाबाद (कोर्ट) राजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के कई कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. बारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत निवासी रंजन कुमार सिंह उर्फ गुड्डु ने लोकगाथा विधा में दूसरा स्थान प्राप्त […]

विज्ञापन

लोक गाथा में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम व मान बढ़ाया औरंगाबाद (कोर्ट) राजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के कई कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. बारुण प्रखंड के तेंदुआ गणपत निवासी रंजन कुमार सिंह उर्फ गुड्डु ने लोकगाथा विधा में दूसरा स्थान प्राप्त कर परिवार व जिले का नाम व मान बढ़ाया है. रंजन की इस सफलता से उनके परिजन व गांव वाले काफी खुश हैं. उनके इस सफलता में मिथिलेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप सिंह व निरंजन कुमार सिंह की भूमिका अहम रही, जिन्होंने रंजन के साथ सहयोगी के रूप में प्रतियोगिता में भाग लिया. ग्रामीण सुरेश कुमार सिंह, श्यामनारायण सिंह, आलोक कुमार सिंह व अन्य ने उन्हें अपनी शुभकामना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन