व्यवसायी से लूट के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन (फोटो नंबर-23)कैप्शन- सड़क जाम कर प्रदर्शन करते शहरवासी(पेज वन)
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 5:01 PM
औरंगाबाद कार्यालय:औरंगाबाद शहर के नवाडीह मोड़ पर एक अंडा व्यवसायी मो अलिउदीन से अपराधियों के द्वारा की गयी लूटपाट के विरोध में शहर के लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की. शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर गये […]
औरंगाबाद कार्यालय:औरंगाबाद शहर के नवाडीह मोड़ पर एक अंडा व्यवसायी मो अलिउदीन से अपराधियों के द्वारा की गयी लूटपाट के विरोध में शहर के लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की. शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर गये और कुछ दुकानों को लाठी-डंडे के बल पर जबरन बंद करायी और नावाडीह मोड़ के समीप शहर के मुख्य पथ को जाम कर दिया, जिससे तीन घंटे तक शहर में आवागमन पूरी तरह ठप हो गयी. स्थिति यह थी कि दोपहिये, चारपहिये वाहन को कौन कहे, पैदल चलने वालों को भी लोग रोक रहे थे. स्थिति की जानकारी पाकर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सीओ अमरेन्द्र कुमार सिंह नावाडीह मोड़ पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने इनसे 24 घंटे में अपराधी को गिरफ्तार करने और नावाडीह मोड़ व रमेश चौक पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी. जब प्रशासन के द्वारा इन्हें आश्वासन दिया गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई. इस संबंध में एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि लूट की घटना की जांच की जा रही है. वैसे यह मामला संदेहास्पद लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










