बैठक में महाधरना को सफल बनाने पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 6:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार कुम्हार समन्वयक समिति की जिला इकाई की बैठक सोमवार को हुई. जिलाध्यक्ष सहदेव प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पटना में आहूत महाधरना को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि 22 दिसंबर को पटना में आहूत महाधरना में जिला से सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे. इसके अलावे […]
औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार कुम्हार समन्वयक समिति की जिला इकाई की बैठक सोमवार को हुई. जिलाध्यक्ष सहदेव प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पटना में आहूत महाधरना को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि 22 दिसंबर को पटना में आहूत महाधरना में जिला से सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे. इसके अलावे भी कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. वहीं बारुण प्रखंड की कंचनपुर पंचायत अंतर्गत महावीर गंज गांव को गोद लेकर इसका विकास करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर जिला सचिव रामप्रवेश प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, शशि प्रसाद, शिव कुमार प्रजापति सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










