(फोटो नंबर-17)कैप्शन- सड़क का शिलान्यास करते रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

पीपरौरा चंदौली से सड़क निर्माण शुरू रफीगंज-शिवगंज मुख्य पथ से जोड़ने में खर्च होंगे ढ़ाई करोड़ रुपये औरंगाबाद (कोर्ट)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीपरौरा चंदौली गांव से रफीगंज-शिवगंज मुख्य पथ को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण सोमवार को प्रारंभ हो गया. इस सड़क के निर्माण में ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च किये जायंेगे. लगभग साढ़े तीन किलोमीटर […]

विज्ञापन

पीपरौरा चंदौली से सड़क निर्माण शुरू रफीगंज-शिवगंज मुख्य पथ से जोड़ने में खर्च होंगे ढ़ाई करोड़ रुपये औरंगाबाद (कोर्ट)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीपरौरा चंदौली गांव से रफीगंज-शिवगंज मुख्य पथ को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण सोमवार को प्रारंभ हो गया. इस सड़क के निर्माण में ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च किये जायंेगे. लगभग साढ़े तीन किलोमीटर वाली इस सड़क का निर्माण रफीगंज जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह द्वारा शिलान्यास करने के बाद शुरू हो गया. जदयू विधायक ने नारियल फोड़ कर सड़क का शिलान्यास किया. सड़क निर्माण होने से इस इलाके के ग्रामीणों की पुरानी मांग भी पूरी हो जायेगी. विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने इस पथ का निर्माण कराने की मांग की थी. जर्जर पथ होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. इसके बाद सड़क निर्माण कराने के लिए प्रयास किया गया. विधायक ने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों व टोलों को सड़क से जोड़ा जायेगा. साथ ही, गांवों में बिजली, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो यही उनकी प्राथमिकता है. इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामनरेश यादव, दिलीप सिंह, बबलू सिंह, मिथिलेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन