महिला आइटीआइ खोलने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 5:02 PM

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र मंे सरकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता है. इससे छात्राओं को मैट्रिक के बाद आइटीआइ करने में काफी सुविधा होगी. लड़कियों में शिक्षा के प्रति बढ़ती लगन व उनकी योग्यता को उत्साहित करने के लिए महिला आइटीआइ स्थापित करना काफी आवश्यक हो गया है. मैट्रिक की शिक्षा […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र मंे सरकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता है. इससे छात्राओं को मैट्रिक के बाद आइटीआइ करने में काफी सुविधा होगी. लड़कियों में शिक्षा के प्रति बढ़ती लगन व उनकी योग्यता को उत्साहित करने के लिए महिला आइटीआइ स्थापित करना काफी आवश्यक हो गया है. मैट्रिक की शिक्षा पास करने के बाद लड़कियों के समक्ष हुनर मंद शिक्षा की कमी हो जाती है. क्योंकि उनके पास तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई संस्थान स्थापित नहीं है. अंकोढ़ा कॉलेज की प्राचार्या सबिता कुमारी ने बताया कि छात्र तो कहीं भी जाकर पढ़ाई कर लेते हैं,पर लड़कियों के लिए यह संभव नहीं हो पाता है. सरकार अगर दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित कराये तो छात्राओं को इससे काफी फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन