पटना में राजद का महाधरना होगा ऐतिहासिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 4:02 PM
हसपुरा (औरंगाबाद)राजद का चार दिसंबर को पटना में प्रस्तावित महाधरना ऐतिहासिक होगा. गांव-गांव में प्रचार अभियान चोरों पर चलाया जा रहा है. महाधरना में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. उक्त बातें दाउदनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया संजय मंडल ने प्रखंड के दर्जनों गांवों का […]
हसपुरा (औरंगाबाद)राजद का चार दिसंबर को पटना में प्रस्तावित महाधरना ऐतिहासिक होगा. गांव-गांव में प्रचार अभियान चोरों पर चलाया जा रहा है. महाधरना में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. उक्त बातें दाउदनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया संजय मंडल ने प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद राजद कार्यकर्ताओं के बीच कही. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है. लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जनता से अच्छे दिन आयेंगे के नाम पर वोट मांगा था. भाजपा की सरकार बने छह माह हो गये, लेकिन अब तक कहीं भी विकास नहीं हुआ. महाधरना में केंद्र सरकार की नाकामी व वादाखिलाफी के साथ-साथ काला धन वापसी सहित अन्य मुद्दों पर आवाज बुलंद किया जायेगा. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब बिहार में महागंठबंधन देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










