कोठिहा में नहीं है तीन साल से बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 9:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद) ओबरा प्रखंड के कोठिहा गांव में पिछले तीन साल से बिजली नहीं है. ग्रामीण दयानंद शर्मा ने बताया कि तीन साल पूर्व गांव से ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो गयी थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना तथा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को दी थी. इसके बाद से गांव में पुन: ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया […]
दाउदनगर (औरंगाबाद) ओबरा प्रखंड के कोठिहा गांव में पिछले तीन साल से बिजली नहीं है. ग्रामीण दयानंद शर्मा ने बताया कि तीन साल पूर्व गांव से ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो गयी थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना तथा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को दी थी. इसके बाद से गांव में पुन: ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया. इसके कारण ग्रामीण आज भी लालटेन की रोशनी में रात गुजारते हैं. जबकि, अगल-बगल के गांवों में बिजली जलती है. ग्रामीणों ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ तथा कार्यपालक अभियंता के पास आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










