अनुमंडल बनाने को लेकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 9:02 PM
नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर प्रखंड को अनुमंडल तथा टंडवा, चैनपुर को प्रखंड बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इस संबंध में जन विकास परिषद के संयोजक विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. नवीनगर को अनुमंडल बनाने को ले हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शामिल विभिन्न कार्यकर्ताओं ने […]
नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर प्रखंड को अनुमंडल तथा टंडवा, चैनपुर को प्रखंड बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इस संबंध में जन विकास परिषद के संयोजक विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. नवीनगर को अनुमंडल बनाने को ले हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में शामिल विभिन्न कार्यकर्ताओं ने व्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने विचार दिये तथा जगह-जगह स्टॉल लगा कर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया. साथ ही मोबाइल मैसेज के माध्यम से भी लोगों का समर्थन हासिल करने की बात कही गयी. लोगों ने कहा कि टंडवा को प्रखंड तथा नवीनगर को अनुमंडल बनाये जाने का मामला विगत कई वर्षों से उठाया जा रहा है, परंतु अब तक इस मसले पर कोई फैसला नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










