''गरीबों की पहचान कर करें सूची तैयार''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 8:02 PM
रफीगंज (औरंगाबाद): कझपा पंचायत के मनरेगा भवन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया पप्पू सिंह एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश ने किया. शिविर में विभिन्न मामलों में 20 आवेदन प्राप्त हुए. ग्रामीण ब्रजेंद्र मेहता, यदुनंदन राम ने विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन चापाकल लगाने के लिये आवेदन दिया. […]
रफीगंज (औरंगाबाद): कझपा पंचायत के मनरेगा भवन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया पप्पू सिंह एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश ने किया. शिविर में विभिन्न मामलों में 20 आवेदन प्राप्त हुए. ग्रामीण ब्रजेंद्र मेहता, यदुनंदन राम ने विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन चापाकल लगाने के लिये आवेदन दिया. वहीं मानव कुंवर ने कई बार आवेदन दिये जाने के बाद भी वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ से की. सुरेश मंडल ने मध्य विद्यालय जाखिम में मध्याह्न भोजन योजना का चावल कम भेजे जाने की शिकायत की. शिविर में 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाएं दी गयी. बीडीओ ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर जांच उपरांत कार्रवाई की जायेगी. पक्का मकान वाले लोगों को इंदिरा आवास सूची में नाम आने के बावजूद इसका लाभ नहीं दिये जाने की बात कही. गरीबों की पहचान कर सूची तैयार करने लिये इंदिरा आवास सहायक को निर्देश दिया. मुखिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर इंदिरा आवास सहायक को कार्य प्रणाली में सुधार करने की नसीहत दी. उक्त अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी विजय रंजन परमार, चिकित्सक तालकेश्वर प्रसाद प्रसाद, एएनएम गीता शर्मा, राम नाथ प्रसाद, पीएचइडी के कनीय अभियंता राजन कुमार व राम नाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










