परिभ्रमण से होता है सर्वांगीण विकास: मुख्य पार्षद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 9:02 PM

विज्ञापन

बच्चे परिभ्रमण पर गये पटना (फोटो नंबर-23)परिचय-शैक्षणिक परिभ्रमण दल को रवाना करते मुख्य पार्षददाउदनगर (अनुमंडल)शहर के कन्या मध्य विद्यालय का शैक्षणिक परिभ्रमण दल पटना के लिए रवाना हुआ. इस दल को हरी झंडी दिखा कर मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने रवाना किया. मुख्य पार्षद ने कहा कि शैक्षणिक […]

विज्ञापन

बच्चे परिभ्रमण पर गये पटना (फोटो नंबर-23)परिचय-शैक्षणिक परिभ्रमण दल को रवाना करते मुख्य पार्षददाउदनगर (अनुमंडल)शहर के कन्या मध्य विद्यालय का शैक्षणिक परिभ्रमण दल पटना के लिए रवाना हुआ. इस दल को हरी झंडी दिखा कर मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने रवाना किया. मुख्य पार्षद ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है. उप मुख्य पार्षद ने कहा कि सरकार की यह एक महात्वाकांक्षी योजना है. जिसका लाभ बच्चों को प्राप्त हो रहा है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद, बीआरपी डॉ अशोक कुमार, संकुल समन्वयक अनिल कुमार, वार्ड पार्षद संजय प्रसाद, शिक्षक दीनु प्रसाद, ऐनुलहक, वली उल्लाह अंसारी ने कहा कि सरकार की इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ बच्चों को मिल रहा है. बच्चे प्रत्यक्ष तौर पर अपने ऐतिहासिक व दर्शनीय धरोहरों से परिचित हो रहे हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर शांडिल्य के नेतृत्व में सात शिक्षकों के साथ 40 छात्राओं का दल पटना रवाना हुआ. दल में शामिल विजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं को पटना में जैविक उद्यान, तारामंडल, अजायब घर, विज्ञान केंद्र घुमाया जायेगा. साथ जाने वालों में शिक्षक रामचंद्र सिंह, शांति देवी,प्रतिमा कुमारी, राजेश्वरी देवी, परमेश्वर सिंह, अंजुम आरा भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन