प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM
औरंगाबाद कार्यालयसदर प्रखंड के मध्य विद्यालय यारी के प्राचार्य राजेंद्र सिंह पर चार लाख 90 हजार रुपये गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश डीपीओ ने दिया है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिये आदेश में कहा है कि विद्यालय के विभिन्न मदों के […]
औरंगाबाद कार्यालयसदर प्रखंड के मध्य विद्यालय यारी के प्राचार्य राजेंद्र सिंह पर चार लाख 90 हजार रुपये गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश डीपीओ ने दिया है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने औरंगाबाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिये आदेश में कहा है कि विद्यालय के विभिन्न मदों के लिए दिये गये पैसे में चार लाख 90 हजार रुपये गबन किया है. संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा जांच में इसकी पुष्टि हुई है. इस परिस्थिति में प्राचार्य राजेंद्र सिंह के ऊपर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करें और दर्ज करायी गयी प्राथमिकी से संबंधित जानकारी विभाग को उपलब्ध करायें. डीपीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का दिये गये आदेश के अलावा प्राचार्य राजेंद्र सिंह के ऊपर विभागीय कार्रवाई किये जाने की भी जानकारी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










