चिकित्सकों में हो सेवा की भावना: सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM
मरीज काफी दुखी होने पर ही जाते हैं चिकित्सकों के पास (फोटो नंबर-24 ) परिचय-निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह रफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज शहर के कासमा रोड में सांसद सुशील कुमार सिंह ने निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन फीता काट कर किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि लोगों के […]
मरीज काफी दुखी होने पर ही जाते हैं चिकित्सकों के पास (फोटो नंबर-24 ) परिचय-निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन करते सांसद सुशील कुमार सिंह रफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज शहर के कासमा रोड में सांसद सुशील कुमार सिंह ने निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन फीता काट कर किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा के लिए चिकित्सक एवं चिकित्सालय की आज के परिवेश में अहम भूमिका होती है. शहर में यह नर्सिंग होम बीमार लोगों के इलाज में काफी मददगार साबित होगी. वहीं इन्होंने चिकित्सकों को सलाह देते हुए कहा कि मरीज काफी दुखी होने पर ही चिकित्सकों के पास आते हैं. ऐसी अवस्था में चिकित्सकों को मरीजों के प्रति सेवा की भावना होनी चाहिए. वहीं, मुखिया विनय कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज शहर में अच्छे चिकित्सकों का अभाव है, जिसके कारण गंभीर बीमारी होने पर लोग गया, पटना जाने पर विवश हो जाते हैं. चिकित्सा के क्षेत्र में संसाधन की भी यहां कमी है. जिसे दूर करने की आवश्यकता है. मंच का संचालन प्रो रवींद्र प्रसाद सिंह ने किया. उक्त अवसर पर ललन प्रसाद सिंह, रवींद्र सिंह, गिरजा प्रसाद, सुरेंद्र चंद्र पाठक, डीएवी के प्रिंसिपल पीएस पांडेय, सुबोध सिंह, अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










