'सत्य का होता है विजय'

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज ने वार्ड पार्षदों का किया स्वागत (परिचय-25)परिचय- वार्ड पार्षद मैनेजर प्रसाद व दिलीप कुमार को माला पहनाते वैश्य समाज के लोग रफीगंज (औरंगाबाद) अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज की बैठक बाबा गणिनाथ के प्रांगण में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता आनंद कुमार की व संचालन चंदेश्वर प्रसाद ने किया. उपस्थित लोगों ने […]

विज्ञापन

अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज ने वार्ड पार्षदों का किया स्वागत (परिचय-25)परिचय- वार्ड पार्षद मैनेजर प्रसाद व दिलीप कुमार को माला पहनाते वैश्य समाज के लोग रफीगंज (औरंगाबाद) अखिल भारतीय मध्यदेशीय समाज की बैठक बाबा गणिनाथ के प्रांगण में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता आनंद कुमार की व संचालन चंदेश्वर प्रसाद ने किया. उपस्थित लोगों ने कोर्ट द्वारा वार्ड पार्षदों की सदस्यता बहाल करने की खुशी में बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना की. प्रसाद वितरण कर वार्ड एक के वार्ड पार्षद मैनेजर प्रसाद एवं वार्ड 11 के वार्ड पार्षद दिलीप कुमार उर्फ कारु को माला पहना कर स्वागत किया. इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि सत्य का सदैव विजय होता है. न्यायालय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है. बताया जाता कि कुछ माह पूर्व नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गरमायी थी. वहीं मुख्य पार्षद के द्वारा वार्ड नंबर 14 के वार्ड पार्षद मुनी देवी, वार्ड नंबर के वार्ड पार्षद मो आलमगीर सहित चार वार्ड पार्षदों को इस्तीफा पत्र कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया था, जिसे साजिश करार देते हुए स्थानीय थाना एवं कोर्ट में उक्त चारों वार्ड पार्षदों ने चैलेंज किया था कि हमने इस्तीफा नहीं दिया है. बैठक में अरुण गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, जवाहर साव, पप्पू गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, कैलाश साव, मुन्ना गुप्ता सहित गया और गुरारू से आये वैश्य समाज के लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन