आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिये गये अंडे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण मुक्त बिहार अभियान के तहत अंडा का वितरण किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम बाला ने बताया कि सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो प्रत्येक माह के बुधवार एवं शुक्रवार को अंडा का वितरण कराये जायेंगे. […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण मुक्त बिहार अभियान के तहत अंडा का वितरण किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम बाला ने बताया कि सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो प्रत्येक माह के बुधवार एवं शुक्रवार को अंडा का वितरण कराये जायेंगे. उन्होंने बताया कि बुधवार को टीएचआर के 56 लाभुकों को वहीं शुक्रवार के दिन आंगनबाड़ी के 40 बच्चों के बीच अंडा का वितरण किये जायेंगे. कुल मिला कर 96 लाभार्थी के बीच अंडा का वितरण किये जायेंगे. इधर कार्यक्रम का मॉनीटरिंग बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित सुपरवाइजर कर रहे थे. सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से अंडा का वितरण कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन