बच्चे बौद्ध अस्थलों का करेंगे भ्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 8:02 PM
ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरादपुर के 50 छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए राजगीर व नालंदा के लिए रवाना किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया. इस मौके पर उपस्थित अभिभावक एवं शिक्षक व छात्रांे को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि राज्य […]
ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरादपुर के 50 छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए राजगीर व नालंदा के लिए रवाना किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया. इस मौके पर उपस्थित अभिभावक एवं शिक्षक व छात्रांे को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह जो योजनाएं चलायी जा रही है जो काफी सराहनीय है. इस योजना से विद्यालय के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जगह देखने से बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास होता है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि एवं साइकिल योजनाएं चलाये जा रहे हैं. उन्होंने परिभ्रमण दल से अपील करते हुए कहा कि परिभ्रमण से लौट कर नियमित विद्यालय आने का काम करे. इस मौके पर शिक्षक सुनीता कुमारी, रजिया खातून, संकुल समन्वयक अखिलेश कुमार, मो अरशद व राजद राजद नेता अजय यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










